मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
اردوहिन्दीEnglish
आवाज़ ए बिहार

आवाज़ ए बिहार

ई-पेपर
टॉप स्टोरीज़राष्ट्रीयराजनीतिखेलबिहारराष्ट्रीयराजनीतिखेललेखविश्व समाचारऔर
  • टॉप स्टोरीज़
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • लेख
  • विश्व समाचार
  • टॉप
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • लेख
आवाज़ ए बिहार
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • लेख
  • विश्व समाचार
  • ई-पेपर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें
اردوहिन्दीEnglish

आवाज़ ए बिहार

बिहार की आवाज़ — उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी में ताज़ा खबरें

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • اردو (Urdu)
  • हिन्दी (Hindi)
  • English

हमें फॉलो करें

सदस्यता लें

Email: awazebihar@gmail.com|Phone: +91-9473486854

© 2026 Awaz E Bihar Publications. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
अब घर बैठे मिलेगा घरेलू पीएनजी कनेक्शन
  1. होम
  2. बिहार
बिहार

अब घर बैठे मिलेगा घरेलू पीएनजी कनेक्शन

Awaz E Bihar•25 मार्च 2026 को 06:57 pm बजे•5 व्यूज़•3 मिनट पढ़ें

बिहार में स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से घरेलू पाइप्ड प्राकृतिक गैस (पीएनजी) कनेक्शन की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और उपभोक्ता-मित्र बना दिया गया है।
अब सामान्य नागरिक घर बैठे ऑनलाइन घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन दे सकते हैं, जिससे उन्हें पारंपरिक गैस सिलेंडर पर निर्भरता से मुक्ति मिलेगी और निरंतर गैस की आपूर्ति संभव हो सकेगी।
राज्य के पटना जिले में गेल, बांका जिले में एचपीसीएल, बेगूसराय जिले में थिंक गैस, गया और नालंदा जिलों में आईओसीपीएल, दरभंगा, गोपालगंज, मधुबनी, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान और सपौल जिलों में बीपीसीएल जबकि अन्य जिलों में आईओसीएल सिटी गैस वितरण (सीजीडी) कंपनी के माध्यम से घरेलू पीएनजी कनेक्शन प्रदान किया जा रहा है।
रुचि रखने वाले उपभोक्ता अपने जिले की संबंधित सिटी गैस वितरण कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नि:शुल्क ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन के बाद उपभोक्ता को पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण जैसे आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद उपभोक्ता को एक विशिष्ट व्यवसाय भागीदार (बीपी) नंबर जारी किया जाएगा, जो आगे की सेवाओं और बिलिंग प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा।
घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को सुरक्षा जमा के रूप में 4500 रुपये एकमुश्त जमा करने होंगे। इसके अलावा एक वैकल्पिक सुविधा के तहत 500 रुपये जमा करके प्रतिदिन एक रुपये किराये के आधार पर भी कनेक्शन प्राप्त किया जा सकता है, जिसे बाद में पूरे 4500 रुपये वाली योजना में परिवर्तित किया जा सकता है।
प्रक्रिया के अगले चरण में तकनीकी सर्वेक्षण के माध्यम से कनेक्शन की संभावित उपलब्धता का आकलन किया जाता है। अनुमोदन मिलने के बाद एमडीपीई पाइपलाइन के माध्यम से बाहरी नेटवर्क का विस्तार किया जाता है और जीआई/कॉपर पाइपिंग के माध्यम से गैस आपूर्ति उपभोक्ता के घर तक पहुंचाई जाती है। इसके साथ गैस मीटर, रेगुलेटर और पाइपिंग की स्थापना, लीकेज टेस्ट और आवश्यक सुरक्षा जांच पूरी की जाती है।
कनेक्शन के सक्रिय होने के समय उपभोक्ता के मौजूदा एलपीजी चूल्हे को पीएनजी के अनुसार बनाया जाता है और सभी सुरक्षा मानकों की जांच के बाद गैस की आपूर्ति शुरू कर दी जाती है।
घरेलू पीएनजी कनेक्शन की पूरी प्रक्रिया पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड के दिशानिर्देशों के अनुसार की जाती है ताकि उपभोक्ताओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके। कनेक्शन की उपलब्धता संबंधित क्षेत्र में सीजीडी नेटवर्क के विस्तार पर निर्भर करेगी और उपभोक्ता अपने जिले में काम करने वाली संबंधित सिटी गैस वितरण कंपनी से संपर्क करके अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
साझा करें:

संबंधित समाचार

‘मॉडल लॉ, नौकरी पाओ’ योजना से खिलाड़ियों की प्रेरणा और रोजगार के अवसर
बिहार

‘मॉडल लॉ, नौकरी पाओ’ योजना से खिलाड़ियों की प्रेरणा और रोजगार के अवसर

Awaz E Bihar•13 अक्टूबर 2026•9 व्यूज़
राज्य कोचिंग योजना का दायरा विस्तृत, दो वर्षों में 1,043 उम्मीदवार सफल
बिहार

राज्य कोचिंग योजना का दायरा विस्तृत, दो वर्षों में 1,043 उम्मीदवार सफल

Awaz E Bihar•13 अक्टूबर 2026•8 व्यूज़
गोरखपुर-सलीगोड़ी एक्सप्रेसवे को मंजूरी का इंतज़ार, बिहार के आठ जिलों में ज़मीन अधिग्रहण प्रक्रिया प्रभावित होने का खतरा
बिहार

गोरखपुर-सलीगोड़ी एक्सप्रेसवे को मंजूरी का इंतज़ार, बिहार के आठ जिलों में ज़मीन अधिग्रहण प्रक्रिया प्रभावित होने का खतरा

Awaz E Bihar•13 अक्टूबर 2026•6 व्यूज़