मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
اردوहिन्दीEnglish
आवाज़ ए बिहार

आवाज़ ए बिहार

ई-पेपर
टॉप स्टोरीज़राष्ट्रीयराजनीतिखेलबिहारराष्ट्रीयराजनीतिखेललेखविश्व समाचारऔर
  • टॉप स्टोरीज़
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • लेख
  • विश्व समाचार
  • टॉप
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • लेख
आवाज़ ए बिहार
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • लेख
  • विश्व समाचार
  • ई-पेपर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें
اردوहिन्दीEnglish

आवाज़ ए बिहार

बिहार की आवाज़ — उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी में ताज़ा खबरें

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • اردو (Urdu)
  • हिन्दी (Hindi)
  • English

हमें फॉलो करें

सदस्यता लें

Email: awazebihar@gmail.com|Phone: +91-9473486854

© 2026 Awaz E Bihar Publications. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
समीर रज़ा की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी से दिल्ली की मुंबई पर शानदार जीत
  1. होम
  2. खेल
खेल

समीर रज़ा की तूफ़ानी बल्लेबाज़ी से दिल्ली की मुंबई पर शानदार जीत

Awaz E Bihar•4 अप्रैल 2026 को 04:28 pm बजे•0 व्यूज़•3 मिनट पढ़ें

समीर रिज़वी (90) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने अपने घरेलू मैदान पर शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के आठवें मैच में मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। यह टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत है।
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज सात रन के स्कोर पर अपनी दो विकेटें गंवा दीं। पहले ओवर करने वाले दीपक चाहर की चौथी गेंद पर केएल राहुल (1) विकेट के पीछे लपके गए।
अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह ने नितीश राणा को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। दिल्ली कैपिटल्स की तीसरी विकेट 10वें ओवर में पथम निसानका के रूप में गिरी, जिन्हें मिचेल सेंटनर ने आउट किया। पथम निसानका ने 30 गेंदों में छह चौके और एक छक्का उड़ाते हुए 44 रन बनाए।
सेंचुरी की ओर बढ़ रहे समीर रिज़वी को 17वें ओवर में कर्ण शर्मा ने आउट कर उनकी शानदार पारी का अंत किया। समीर रिज़वी और डेविड मिलर के बीच चौथे विकेट के लिए 78 रनों की मैच जिताऊ साझेदारी हुई। समीर रिज़वी ने 51 गेंदों में सात चौके और सात छक्के उड़ाते हुए 90 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवरों में चार विकेट पर 164 रन बनाकर छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। डेविड मिलर 18 गेंदों में 21 रन बनाकर नॉट आउट रहे। उन्होंने विजयी चौका लगाया।
समीर रिज़वी के 90 रन आईपीएल में मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के किसी भी बल्लेबाज का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। उनके द्वारा लगाए गए सात छक्के भी मुंबई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के किसी भी बल्लेबाज की ओर से लगाए गए संयुक्त रूप से सबसे अधिक छक्के हैं।
मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चाहर, कर्ण शर्मा और मिचेल सेंटनर ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले, कप्तान सूर्य कुमार यादव (51) और रोहित शर्मा (35) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ छह विकेट पर 162 रनों का स्कोर बनाया था। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का सही फैसला किया था। मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 17 के स्कोर पर राइले मेरेडिथ (9) और तिलक वर्मा (0) आउट हो गए। इसके बाद सूर्य कुमार यादव और रोहित शर्मा के बीच तीसरे विकेट के लिए 53 रनों की साझेदारी हुई। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए, जबकि लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, प्रवीण दुबे और टी नटराजन ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया।
साझा करें:

संबंधित समाचार

वर्ल्ड कप से पहले फील्डिंग और डेथ ओवरों में गेंदबाज़ी बेहतर करनी होगी: गिल
खेल

वर्ल्ड कप से पहले फील्डिंग और डेथ ओवरों में गेंदबाज़ी बेहतर करनी होगी: गिल

Awaz E Bihar•4 अक्टूबर 2026•7 व्यूज़
मैं मैदान पर बल्ले के साथ अधिक समय बिताना चाहता था: के एल राहुल
खेल

मैं मैदान पर बल्ले के साथ अधिक समय बिताना चाहता था: के एल राहुल

Awaz E Bihar•4 अक्टूबर 2026•9 व्यूज़
भारत ने एशियाई खेलों में क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता
खेल

भारत ने एशियाई खेलों में क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता

Awaz E Bihar•3 अक्टूबर 2026•7 व्यूज़