मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
اردوहिन्दीEnglish
आवाज़ ए बिहार

आवाज़ ए बिहार

ई-पेपर
टॉप स्टोरीज़राष्ट्रीयराजनीतिखेलबिहारराष्ट्रीयराजनीतिखेललेखविश्व समाचारऔर
  • टॉप स्टोरीज़
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • लेख
  • विश्व समाचार
  • टॉप
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • लेख
आवाज़ ए बिहार
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • खेल
  • लेख
  • विश्व समाचार
  • ई-पेपर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें
اردوहिन्दीEnglish

आवाज़ ए बिहार

बिहार की आवाज़ — उर्दू, हिंदी और अंग्रेज़ी में ताज़ा खबरें

श्रेणियाँ

  • स्थानीय
  • राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • व्यापार
  • प्रौद्योगिकी
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा

त्वरित लिंक

  • होम
  • ई-पेपर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • नियम और शर्तें

न्यूजरूम

  • संपादकीय नीति
  • सुधार और शिकायतें
  • विज्ञापन
  • न्यूजरूम संपर्क

भाषाएँ

  • اردو (Urdu)
  • हिन्दी (Hindi)
  • English

हमें फॉलो करें

सदस्यता लें

Email: awazebihar@gmail.com|Phone: +91-9473486854

© 2026 Awaz E Bihar Publications. सर्वाधिकार सुरक्षित

Designed and Developed byZeloiteZeloite
बांग्लादेश की महिला टीम को हराकर श्रीलंका ने शृंखला में अजेय बढ़त हासिल कर ली
  1. होम
  2. खेल
खेल

बांग्लादेश की महिला टीम को हराकर श्रीलंका ने शृंखला में अजेय बढ़त हासिल कर ली

Awaz E Bihar•30 अप्रैल 2026 को 05:56 pm बजे•13 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें

हर्षिता समरविक्रमा (49) और कप्तान चमारी अटापट्टू (42) की शानदार बल्लेबाजी के बाद अमीशा थेरानी (दो विकेट और तीन रन आउट) के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण श्रीलंका की महिला टीम ने गुरुवार को दूसरे टी-20 मैच में बांग्लादेश को 21 रन से हराया। इसके साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की श्रृंखला में 0-2 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

155 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश के लिए दिलारा अख्तर और जाहिरा फरदूस ने पहली विकेट के लिए 46 रन जोड़े। सातवें ओवर में थेरानी ने दिलारा अख्तर (23) को आउट कर श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई। 10वें ओवर में जाहिरा फरदूस (29) भी थेरानी के सहयोग से रन आउट हुईं। इसके बाद 13वें ओवर में कप्तान निगार सुल्ताना (सात) और शोभना मोस्त्री (शून्य) को भी थेरानी ने रन आउट कर बांग्लादेश को बैकफुट पर पहुंचा दिया। 18वें ओवर में शोर्ना अख्तर (12) भी थेरानी का शिकार बनीं। बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 133 रन ही बना सकी और मैच 21 रन से हार गई। शर्मिन अख्तर ने 44 रन की नाबाद पारी खेली।

इससे पहले, आज यहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 22 रन के स्कोर पर हसीनी परेरा (नौ) की विकेट गंवा दी। इसके बाद बल्लेबाजी करने आई अमीशा थेरानी ने कप्तान चमारी अटापट्टू के साथ पारी को संभालने की कोशिश की। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरी विकेट के लिए 44 रन जोड़े। 11वें ओवर में रितु मोनी ने अमीशा थेरानी को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। अमीशा थेरानी ने 25 गेंदों में चार चौकों की मदद से 27 रन बनाए।

14वें ओवर में सुल्ताना खातून ने चमारी अटापट्टू का शिकार कर लिया। अटापट्टू ने 37 गेंदों में छह चौकों की मदद से 42 रन बनाए। पारी की आखिरी गेंद पर हर्षिता समरविक्रमा आउट हुईं, उन्होंने 29 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाते हुए 49 रन की पारी खेली। उन्हें नाहिदा अख्तर ने आउट किया। श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 154 रन का स्कोर बनाया। निलाक्षी सिल्वा 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। बांग्लादेश के लिए फाहिमा खातून, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून और रितु मोनी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
साझा करें:

संबंधित समाचार

वर्ल्ड कप से पहले फील्डिंग और डेथ ओवरों में गेंदबाज़ी बेहतर करनी होगी: गिल
खेल

वर्ल्ड कप से पहले फील्डिंग और डेथ ओवरों में गेंदबाज़ी बेहतर करनी होगी: गिल

Awaz E Bihar•4 अक्टूबर 2026•7 व्यूज़
मैं मैदान पर बल्ले के साथ अधिक समय बिताना चाहता था: के एल राहुल
खेल

मैं मैदान पर बल्ले के साथ अधिक समय बिताना चाहता था: के एल राहुल

Awaz E Bihar•4 अक्टूबर 2026•9 व्यूज़
भारत ने एशियाई खेलों में क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता
खेल

भारत ने एशियाई खेलों में क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता

Awaz E Bihar•3 अक्टूबर 2026•7 व्यूज़