मुख्यमंत्री ने जे पी गंगापथ पर चल रही साज-सज्जा का निरीक्षण किया, अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए
Awaz E Bihar••1 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
पटना, 09 जनवरी (एबीएन) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जेपी गंगापथ पर किए जा रहे लैंडस्केपिंग, वृक्षारोपण और सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क तैयार किए जाने का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पार्क तैयार किए जाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे तैयार करें। यहां बहुत अच्छा काम हो रहा है। जेपी गंगापथ पर पार्क के विकास से हरियाली में वृद्धि होगी और यहां आने वाले लोग अपने परिवार के साथ कुछ समय बिता सकेंगे। यह काम जल्द ही पूरा कर लें। इस दौरान उन्होंने कहा कि पौधे लगाने के कारण यह क्षेत्र हरा-भरा दिखेगा। जेपी गंगपथ एक अद्भुत परियोजना है जिसे बेहतर तरीके से सुंदर बनाया जा रहा है। आने वाले समय में, यह क्षेत्र लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाएगा। जेपी गंगापथ पर लोगों के लिए सड़क की सुरक्षा और निर्बाध आवाजाही भी महत्वपूर्ण है, इसका भी पूरा ध्यान रखें। निरीक्षण के दौरान, राज्यसभा के सदस्य संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ॰ चंद्रशेखर सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, पटना के डीएम डॉ॰ त्यागराज एसएम और एसएसपी उपस्थित थे।