मकर संक्रांति के अवसर पर जनता दल यूनाइटेड द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में नीतीश ने भाग लिया
Awaz E Bihar••5 व्यूज़•1 मिनट पढ़ें
पटना, 14 जनवरी (एबीएन) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मकर संक्रांति के अवसर पर पूर्व मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक रत्नेश सदाय के आवास पर जेडीयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर श्रीमती सदाय ने मुख्यमंत्री श्री कुमार को पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक श्याम रजक, श्रीमती शीला कुमारी, संतोष कुमार निराला, विधान परिषद के सदस्य संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, श्रीमती कमल वर्मा, जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, पटना की मेयर श्रीमती सीता साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।