नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार राज्य के हर नागरिक तक नागरिक सेवाओं को पहुंचाने में जुटी: विजय कुमार सिन्हा
Awaz E Bihar••0 व्यूज़•2 मिनट पढ़ें
पटना, 20 जनवरी (एबीएन) उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार मांग के आधार पर निर्धारित समय के भीतर नागरिक सेवाओं को राज्य के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने में सक्रिय है ताकि राज्य के नागरिकों का जीवन आसान हो और वे विकास से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेकर समृद्ध और मजबूत बिहार के प्रतीक बन सकें। श्री सिन्हा ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य के सभी नागरिकों को सम्मानजनक और आसान जीवन प्रदान करने के डबल इंजन सरकार के संकल्प को पारदर्शी राजस्व प्रशासन से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज एक सराहनीय कदम उठाया गया है। उन्होंने बताया कि अब राज्य सरकार राज्य में भूमि की पैमाइश के इच्छुक व्यक्तियों को मांग के आधार पर सटीक, निर्धारित समय के भीतर और पारदर्शी भूमि पैमाइश सेवाएं प्रदान करने जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी 31 जनवरी तक विशेष भूमि पैमाइश अभियान चलाकर पूर्व में लंबित आवेदनों का निपटारा कर दिया जाएगा। श्री सिन्हा ने बताया कि आगामी 1 अप्रैल तक सभी विवाद रहित भूमियों की पैमाइश आवेदन देने के काम को 7 दिनों के भीतर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है, जबकि विवादित भूमि की पैमाइश प्रक्रिया को भी 11 दिनों के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि पैमाइश रिपोर्ट आवेदन की तिथि के 14वें दिन तक निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार मांग के आधार पर निर्धारित समय के भीतर नागरिक सेवाओं को राज्य के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने में लगी हुई है ताकि राज्य के नागरिकों का जीवन आसान हो और वे विकास से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेकर समृद्ध और मजबूत बिहार के प्रतीक बन सकें। उन्होंने आगे कहा कि राजस्व विभाग भी साफ, सरल और समय पर राजस्व प्रशासन प्रदान करके इस संकल्प में राज्य के नागरिकों के साथ खड़ा है।