शिक्षा मंत्री ने अपने पैतृक गांव के मिडिल स्कूलों का निरीक्षण किया
Awaz E Bihar
••2 व्यूज़•1 मिनट पढ़ें
डू्मरिया मॉडल स्कूल, दुबोली गर्ल्स मॉडल स्कूल में बच्चों की समस्याएं सामने आईं
शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी ने सोमवार को गोपालगंज में अपने प्रवास के दौरान अपने पैतृक गाँव डुमरिया के मिडिल स्कूल और दुबोली गर्ल्स मिडिल स्कूल का निरीक्षण किया। शिक्षा मंत्री क्लास रूम में गए और बच्चों तथा शिक्षकों से बात की। इस दौरान वे कभी अभिभावक की भूमिका में नजर आए तो कभी शिक्षक की भूमिका में दिखे। शिक्षा मंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई और स्कूल से जुड़े मुद्दों के बारे में पूछा। उनकी बातें ध्यान से सुनीं। श्री तिवारी लगभग आधे घंटे तक दोनों स्कूलों में घूमते रहे और वहाँ की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। उनका जोर इस बात को सुनिश्चित करने पर था कि बच्चों को स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने के लिए बेहतर माहौल और जरूरी सुविधाएं मिलें। शिक्षा मंत्री का यह दौरा बच्चों की समस्याओं को करीब से समझने और स्कूल की व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।